महाराजगंज दीवानी न्यायालय में कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पदाधिकारियों ने लिया शपथ
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 26 Oct, 2024
- 230
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में जनपद महराजगंज के दीवानी न्यायालय में कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महाराजगंज के अध्यक्ष और मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में प्रांतीय संघ के अध्यक्ष और गोरखपुर मंडल दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिला महासचिव भी सम्मिलित हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में संरक्षक के रूप में रविप्रताप पटेल, अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महासचिव श्रीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और अरविन्द कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ तिवारी और आनन्द पाल भी समारोह का हिस्सा बने। संयुक्त सचिव पद के लिए राधेश्याम विश्वकर्मा, पियूष यादव, ओमजी श्रीवास्तव और शैलेन्द्र कुमार ने शपथ ली।
अन्य पदाधिकारियों में संगठन मंत्री पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष अविजित पटेल, और लेखा परीक्षक भवानी प्रसाद तिवारी प्रमुख थे। समारोह में मीडिया प्रभारी अजय दीपक और अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी आई. टी. सेल शोभित श्रीवास्तव, खेल मंत्री राजन सिंह, और सांस्कृतिक मंत्री शैलेन्द्र कुमार ने भी शपथ ली।
इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में न्यायालय के कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गई, जिन्होंने अपने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थन और अभिनंदन किया।

